हरिद्वार: IPC की धारा 379 और 411 का वारंटी काशीपुरा से नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने IPC की धारा 379 और 411 के तहत फरार चल रहे एक वारंटी सन्नी जाटव को काशीपुरा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। सन्नी पिछले 3 महीने से फरार था.. इस बीच न्यायालय ने 2 बार उसके खिलाफ वारंट जारी किए थे लेकिन लगातार ठिकाने बदलने के चलते वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। आखिरकार नगर कोतवाली पुलिस ने सन्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।