हरिद्वार: लोकसभा चुनाव के मध्य नजर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
लोकसभा चुनाव के मध्यनजर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने आज ज्वालापुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवान मौजूद रहे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। चुनाव से पहले पैरामिलिट्री फोर्स की कई टुकड़ियों हरिद्वार पहुंच चुकी है। लगातार क्षेत्र में जाकर फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं।