हरिद्वार: आबकारी अधिनियम के तहत फरार वारंटी अनिकेत को ज्वालापुर पुलिस ने मोहल्ला कडच्छ से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत फरार वारंटी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह ज्वालापुर पुलिस ने मोहल्ला कडच्छ से वारंटी अनिकेत को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। अनिकेत लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था जिसके चलते वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था।