हरिद्वार: वीडियो वायरल होने के बाद कनखल थाना पुलिस ने सधरावाला मोहल्ले में मारपीट और फायर करने के तीन आरोपी किए गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने के बाद कनखल थाना पुलिस ने सधरावाला मौहल्ले में मारपीट और फायर करने वाले तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम प्रणव, उदय और निखिल है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में शामिल एक किशोर को हिरासत में लिया है। कनखल थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मामले की जांच जारी है।