हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गोविंदपुर दादूपुर गांव में दबिश देकर एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय से चल रहा था वांछित
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज गोविंदपुर दादूपुर गांव में दबिश देकर एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया वारंटी वाद संख्या 369/23 में न्यायालय से वांछित चल रहा है। न्यायालय से गैर जमानत वारंट जारी होने के बाद आज रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।