हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने हजाराग्रांट गांव में छह आरोपियों के खिलाफ की सीआरपीसी 82 की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी
हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने आज हजारा ग्रांट गांव में छह आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी 82 की कार्रवाई की। इतना ही नहीं पुलिस टीम ने गांव में ढोल बजाकर सभी आरोपियों की मुनादी कराई और उनके घर के बाहर सीआरपीसी 82 के नोटिस भी चस्पा किए। जिन आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई उनमें शहजाद, नसीम, राशिद, मुरसलीन, अकबर और शौकीन नाम शामिल हैं।