लखीसराय: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैंक अधिकारियों की बैठक, अनुपस्थित शाखा प्रबंधकों से मांगा गया स्पष्टीकरण।
लखीसराय। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय में बैंक अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सोमवार की संध्या 4,27 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह बैठक प्रधान सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर सचिन विद्यानंद सागर के प्रकोष्ठ में आयोजित की गई।