टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में असामाजिक तत्वों पर रखी नज़र, गुंडा निगरानी बदमाशों की जाँच की
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में धार्मिक स्थल एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में भ्रमण किया गया। पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई। पुलिस द्वारा 26 गुंडा 13 निगरानी बदमाशों को चेक कर कार्रवाई की गई।