टीकमगढ़: नगदा बम्होरी गांव के पास स्कूल वाहन और बाइक की टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल
नागदा बमोरी गांव के पास आज एक सड़क हादसा हो गया। 108 एंबुलेंस की पायलट सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि उनको सूचना प्राप्त हुई थी की नागदा बमोरी गांव के पास एक स्कूल वाहन और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस के द्वारा तीन घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।