टीकमगढ़: लार गांव के पास सड़क हादसा, दो लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
लार गांव के पास दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। कंगनाखेरा गांव निवासी लल्लू अपने साथी सतीश के साथ बाइक से मऊरानीपुर से अपने गांव की ओर वापस जा रहा था, रास्ते में लार गांव के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों लोग बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।