लखीसराय: मंत्रणा कक्ष के सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान NEET पुनर्परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, 30 गिरफ्तार
लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष सभागार में सोमवार की संध्या 5:00 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस ने NEET UG पुनर्परीक्षा में सक्रिय एक बड़े सॉल्वर गैंग का खुलासा किया। मामले में अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मेडिकल कॉलेजों के छात्र फर्जी परीक्षार्थी मूल अभ्यर्थी सहयोगी तथा बायोमेट्रिक सत्यापन से जुड़े कर्मी शामिल है।