दरभंगा: TRE-4 शिक्षक बहाली के अभ्यर्थियों का धरना, फर्जी नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग
दरभंगा: TRE-4 शिक्षक बहाली में जारी नोटिफिकेशन को रद्द कर TRE-1, 2 और 3 की तर्ज पर एकल परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर गुरुवार को लहेरियासराय धरना स्थल पर अभ्यर्थियों ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता समाजसेवी प्रियंका झा और संचालन छात्र नेता विभूति झा अमन ने किया। अभ्यर्थियों ने पीटी, मेंस और नेगेटिव मार्किंग के प्रावधान का विरोध किया