केराकत: केराकत बसवारी बी आर सी में बी ई ओ के खिलाफ 250 से ज्यादा शिक्षकों ने किया हंगामा और घेराव
बीईओ के खिलाफ 250 से ज्यादा शिक्षकों का हंगामा केराकत बांसवारी BRC का शिक्षकों ने किया घेराव, स्थानांतरण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी। बीईओ पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और उत्पीड़न के आरोप। पुलिस पहुंचने पर बढ़ी गहमागहमी, सड़क पर लगा जाम। तहसीलदार और कोतवाल ने समझाने का किया प्रयास। बीएसए के जांच और कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त।