मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटकता मिला, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
क्षेत्र के मोहल्ला पथरिया निवासी तबस्सुम पत्नी शेखू का बीती बुधवार की शाम लगभग 4:45 पर संदिग्ध परिस्थिति में घर में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को सुबह 11:30 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं मौके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।