मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, एएसपी सिटी ने दी जानकारी
एएसपी सिटी राहुल मिठास ने बुधवार की रात 9 बजे जानकारी देते हुए बताया की दो पक्षों में आपस में झगड़ा हुआ उसके बाद आपस में फायरिंग की घटना भी हुई थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इस संबंध में तहरीर प्राप्त हो गई है और वह पक्ष के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत हो गया है और उसमें शीर्घ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे है।