मैनपुरी: मैनपुरी में मालगाड़ी के एक डब्बे के चार पहिए पटरी से उतरने से मचा हड़कंप
मैनपुरी रेलवे जंक्शन यार्ड पर डिवीजन मटेरियल ट्रेन (डीएमटी) मालगाड़ी के एक डब्बे के चार पहिए पटरी से उतर गए। इसके बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की रेल यार्ड की लाइन पर मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। सूचना पर पहुंची रेलवे की टीम ने मौके का मुआयना कर काम शुरू कर दिया है। काफी प्रयास के बाद सफलता हासिल हुई।