मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में सड़क पार करते समय कार की टक्कर से वृद्ध की हुई मौत
क्षेत्र के ग्राम कुशलपुर निवासी 62 वर्षीय पंछीलाल कठेरिया बीती बुधवार की शाम लगभग 5:30 बजे बनाकिया के पास सड़क पार कर रहा थे। तभी तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार कार लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार की 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया है।