कानपुर: गंगा बैराज में स्टंटबाजों ने बाइक स्टंट के दौरान छात्रा को मारी टक्कर, छात्रा की दर्दनाक मौत, एसीपी ने दी जानकारी
बिठूर की ओर से दो बाइकों पर सवार चार युवक स्टंटबाजी करते हुए आ रहे थे इस दौरान स्पोर्ट्स बाइक सवार स्टंटबाजों ने छात्रा की स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। थानानवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत गंगा बैराज पर एक्सीडेंट में एक युवती की मृत्यु हो जाने एवं पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में ACP कर्नलगंज अमित चौरसिया ने शुक्रवार 6 बजे इस प्रकरण में जानकारी दी है।