कानपुर: स्टंटबाजों ने गंगा बैराज पर छात्रा की ली जान, 50 मीटर तक घसीटते ले गए, छात्रा की सहेली गंभीर रूप से घायल
गुरुवार देर शाम स्टंटबाजों की रफ्तार से छात्रा की जिंदगी थम गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस से शुक्रवार 1बजे जानकारी देते हुए बताया कि तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक से 110 की स्पीड में स्टंटबाजों ने छात्रा और उसकी सहेली को टक्कर मार दी। टक्कर ने 50 मीटर तक छात्रा घसीटते हुए चली गई। राहगीरों ने छात्रा को हैलेट अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।