कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पास शुक्रवार सुबह 8 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। RPF अधिकारियों ने 12 बजे बताया कि मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के लोगों और स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है।