कानपुर: कानपुर कोर्ट में जमानत की अर्जी डालने गए पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोपी टायसन हुए गायब, कोर्ट ने जारी किया वारंट
पिंटू सेंगर हत्याकांड में सुनवाई के दौरान आरोपी मो. अयाज उर्फ टायसन ने शुक्रवार सुबह कोर्ट में हाजिर होकर जमानत की अर्जी डालने के लिए कोर्ट के अंदर गया। उसके द्वारा जमानत की अर्जी भी डाल दी गई लंच के बाद जब सुनवाई की बारी आई तो टायसन वापस नहीं आया। जिसको देखते हुए न्यायालय ने टायसन के ऊपर 10000 का वारंट जारी कर दिया है।