बिलासपुर: दशहरा के बाद मंगला में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, बुजुर्ग महिला को घसीटकर मारा, वीडियो वायरल होने पर FIR
दशहरा के बाद मंगला में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर महिलाओं को पीटा बुजुर्ग महिला को घसीटकर मारा, वीडियो वायरल होने पर सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया केस गुरुवार को सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के मंगला में दशहरा के बाद विवाद में युवकों ने घर में घुसकर महिलाओं को डंडे से पीटा। बुजुर्ग समेत दो महिलाएं और तीन युवक घायल हुए। वीडियो वायरल हुआ।