बड़ौत: DM एवं SP ने संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील बडौत में जन समस्याएं सुनीं, गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Baraut, Bagpat | Mar 1, 2025 DM अस्मिता लाल एवं SP अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बड़ौत में जन समस्याएं सुनी। बागपत पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि DM के नेतृत्व में सभी अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुना। DM ने सभी समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्वरित निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।