बड़ौत: बामनौली निवासी अवैध शराब तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, अवैध देशी शराब बरामद
Baraut, Bagpat | Mar 1, 2025 थाना दोघट पुलिस ने थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 21 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है। थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे बताया कि आरोपी संजय पुत्र प्रहलाद निवासी गांव बामनौली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।