बड़ौत: छपरौली के फैसल हत्याकांड में हर्षिया निवासी सातवां आरोपी गिरफ्तार, गर्दन कटे शव के टुकड़े हिंडन नदी में मिले
Baraut, Bagpat | Feb 28, 2025 छपरौली कस्बे के 12 दिन से लापता युवक फैसल हत्याकांड में 2 महिला सहित 6 आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर छपरौली पुलिस ने मामले का खुलासा किया था। पूछताछ में मुख्य आरोपी परवेज ने बताया कि उसने सावेज, शमा, रिहाना, दानिश व इनाम के साथ मिलकर फैसल की हत्या कर दी और उसकी गर्दन व पेट काटकर शव को बोरे में रखकर हर्षिया के जंगल में हिंडन नदी में फेंक दिया।