बड़ौत: बरनावा उच्च प्राथमिक विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी, क्विज में वैष्णवी और मॉडल प्रतियोगिता में रिफत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
Baraut, Bagpat | Mar 1, 2025 सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था अनोखा प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरनावा में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्था की जिला प्रभारी रूचि शर्मा ने शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे बताया कि संस्था द्वारा पोस्टर मेकिंग, क्विज प्रतियोगिता व मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन कराकर विजेताओं को सम्मानित किया गया।