बड़ौत: बिजरौल गांव के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहर देकर हत्या की आशंका, शव पीएम के लिए भेजा गया
Baraut, Bagpat | Mar 1, 2025 बड़ौत क्षेत्र के बिजरौल गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने जहर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुरानी रंजिश में घर से ले जाकर शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुटी है। बडौत पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे बताया की जांच की जा रही है।