बड़ौत: दौझा में 3 युवकों का सोशल मीडिया पर लाइव आकर हत्या की धमकी देने का वीडियो वायरल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
Baraut, Bagpat | Feb 28, 2025 बिनौली थाना क्षेत्र के दौझा गांव में 3 युवकों का सोशल मीडिया पर लाइव आकर हत्या की धमकी देने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में आरोपियों ने गांव के 1 युवक की हत्या करने की बात कही और पुलिस विभाग व दरोगा के खिलाफ गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। बिनौली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे बताया कि मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।