Public App Logo
पत्रकार गुलाम अली और जीएल वेदांती के निधन पर शोक बेहद दुखद और हृदयविदारक समाचार है कि पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ पत्रकार गुलाम अली और जीएल वेदांती अब हम सबके बीच नहीं रहे । उनके निधन से पत्रकारिता जगत के साथ-साथ समाज में भी शोक की लहर है। दोनों पत्रकारों ने अपने लेखन और पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया। उनका निधन पत्रकारिता के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि। - Khalilabad News