बेगूसराय: लाखो थाना परिसर में शराब विनष्टीकरण कार्यक्रम आयोजित, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मद्यनिषेध अभियान के अंतर्गत लाखो थाना परिसर में विभिन्न तिथियों में जब्त की गयी अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण बुधवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. यह कार्रवाई जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के मार्गदर्शन में गठित टीम की निगरानी में संपन्न हुई.