मेरठ में होटल से भागी युवती, बाजार में आरोपी ने पकड़ने की कोशिश; राहगीरों ने बचाई जान!
मेरठ (उत्तर प्रदेश), 24 नवंबर। मेरठ के आबूलेन स्थित एक होटल में विवाद और कथित बंधक बनाए जाने के बाद गाजियाबाद की 24 वर्षीय युवती जान बचाकर बाहर भागी। बाजार में आरोपी सलमान ने उसे पकड़कर वापस खींचने का प्रयास किया, लेकिन एक महिला राहगीर और स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर युवती को बचा लिया। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूचना पर सदर बाजार पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को
जानते थे और विवाद के बाद मारपीट हुई थी। पुलिस ने अपहरण की बात से इनकार किया है। होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।