बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ निवासी युवक साइबर ठगी का शिकार, साइबर सेल ने पीड़ित की राशि वापस दिलाई
बल्देवगढ़ निवासी पीड़ित आमिर खान के द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया था।कि 13 नवंबर 2024 को एक व्यक्ति के द्वारा कस्टमर केयर बनकर पीड़ित को फोन कर क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स पूछी।जिसमें पीड़ित ने कस्टमर केयर समझ कर बता दिया।जिस पर आवेदक के क्रेडिट कार्ड से दो किस्तों में कुल 98847 रुपए कट गए।उक्त राशि को साइबर सेल की मदद से वापिस कराया गया