प.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में भव्य कजरी महोत्सव का आयोजन,लोकगीतों से छात्राओं ने बांधा समां
वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड के भीषमपुर स्थित प.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भव्य कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बनारसी और मिर्जापुरी कजरी की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। “कइसे खेलै जइबू सावन में कजरिया”, “पिया मेंहदी मंगाइदा मोती झील से “जाइके साइकिल से ना” जैसी प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा।
कजरी प्रतियोगिता में सुहानी सिंह एवं साक्षी गुप्ता की टीम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजलि की टीम दूसरे तथा पूजा गुप्ता की टीम तीसरे स्थान पर रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. सुधा पांडेय, विशिष्ट अतिथि सुश्री गीता रानी शर्मा एवं प्राचार्य प्रो. रविप्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सावन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन श्रृंगार और प्रसन्नता का महीना है तथा भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपरा में इसका विशेष महत्व है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुष्मिता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुधा तिवारी ने किया।
#LETESTNEWS #VaranasiUpdate 👇👇