चलती ट्रेलर में आर्टिगा कार ने मारी जोरदार टक्कर, चालक की हालत गंभीर
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डांगरिया गेट के पास मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे एक तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने सामने चल रही ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आर्टिगा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के चुनार निवासी सूर्यकांत भदोही की ओर से आर्टिगा कार से आजमगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह मिर्जामुराद क्षेत्र के डांगरिया गेट के पास पहुंचे, उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने चल रही ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी क्षतिग्रस्त हो गई वहीं तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और हादसे की सूचना मिर्जामुराद पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सूर्यकांत को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं, ट्रेलर चालक राजस्थान के अलवर निवासी राजेंद्र बताया गया है। वह ट्रेलर में डिटर्जेंट पाउडर लादकर बिहार के पटना जा रहा था।
#LetestUpdate 👇👇