गुमशुदा युवती को पति के साथ पुलिस ने सकुशल बरामद किया
वाराणसी की जंसा थाना पुलिस ने गुमशुदगी संख्या 15/2024 से संबंधित करीब 22 वर्षीय गुमशुदा युवती को मुखबिर की सूचना के आधार पर उसके पति के साथ सकुशल बरामद कर लिया। युवती की बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष जंसा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर लगातार तलाश की जा रही थी।
पुलिस टीम सोशल मीडिया, सर्विलांस एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों की मदद से युवती की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक अखिलेश सोनकर ने पुलिस बल के साथ गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ में युवती ने बताया कि वह उक्त युवक से प्रेम करती है और दोनों बालिग हैं। दोनों 30 जून 2024 को साथ में पुणे चले गए थे, जहां मंदिर में विवाह करने के बाद उन्होंने कोर्ट मैरिज भी की। वर्तमान में दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं।
युवती ने बताया कि बाद में उसे जानकारी हुई कि उसके परिजनों ने जंसा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। युवती की इच्छा के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे उसके पति एवं परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
#VaranasiUpdate #LetestUpdate #letestअपडेट #LETESTNEWS 👇👇