जहानाबाद: गौतम बुद्ध सहित 17 केंद्रों पर 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा हुई आयोजित, 7340 अभ्यर्थी हुए शामिल
बिहार लोक सेवा आयोग पटना के द्वारा शुक्रवार 13 दिसंबर को एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन कराया गया। जिसमें गौतम बुद्ध शीत जिले में कुल 17 केंद्रों पर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था अंतर्गत आयोजित की गई परीक्षा में कुल 10080 अभ्यर्थियों में से 7340 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 2740 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।