मुज़फ्फरनगर: खादर क्षेत्र में बाढ़ को लेकर रिया किन्नर ने प्रशासन से की समाधान की मांग, समाधान न होने पर धरने की दी चेतावनी
खादर क्षेत्र में बाढ़ से ग्रामीणों को हो रही समस्या को लेकर रिया किन्नर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रशासन से समाधान की मांग उठाई। उन्होंने कहा खादर क्षेत्र में बहुत जगह सोनाली नदी का पानी आया हुआ है में प्रशासन से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि खादर क्षेत्र में जाकर देखें। रिया किन्नर ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर प्रशासन को धरने की चेतावनी दी है।