मुज़फ्फरनगर: हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर शिवभक्तों ने शिवचौक पर भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक,श्रद्धालुओं की लगी लंबी लंबी कतारे
हृदय स्थल शिव चौक पर देर रात्रि से ही हरिद्वार से गंगा जल लाकर शिव भक्त कावड़ियों ने अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ का दूध,दही,जल,शहद,बेलपत्र आदि से अभिषेक किया गया। जिसको लेकर जलाभिषेक करने वालों की लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है।वही शिवरात्रि पर्व के जला अभिषेक को लेकर जिला प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।जहां पर भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी भी तैनात है।