बंदगांव: नकटी पंचायत भवन में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए टीएलएम उपयोग पर कार्यशाला आयोजित
पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव नकटी पंचायत भवन में मंगलवार को हुड़ांगदा एवं नकटी पंचायत की आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एस्पायर संस्था के सहयोग से टीएलएम के उपयोग एवं प्रभावी शिक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।