उन्नाव: गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने चोरी के 6 मोबाइल के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Unnao, Unnao | Jul 5, 2025 गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने चोरी के 06 मोबाइल फोन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों को पीपरखेड़ा मार्ग से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त शुभम धानुक उम्र 30 वर्ष निवासी सीताराम कालोनी, और दूसरे अभियुक्त शिवम पासी उम्र 25 वर्ष निवासी सीताराम कालोनी शुक्लागंज को गिरफ्तार किया है।