उन्नाव: अचलगंज के कोलुहागाढ़ा निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया
Unnao, Unnao | Jul 5, 2025 अचलगंज थाना क्षेत्र के कोलुहागाढ़ा निवासी 50 वर्षीय गजराज की मौत हो गयी है। शूक्रवार दोपहर करीब 02 बजे शराब ठेके गए थे जिसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो गयी है। परिजनों को शाम 05 बजे जानकारी मिली जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजन ने शनिवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी है।