#हरदोई
जनसुनवाई में पहुंचीं 60 शिकायतें, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
हरदोई कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर संबंधित लोगों को राहत प्रदान की।
इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के समाधान और प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।