Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा आयोजित स्टार नाइट में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की शिरकत भटियात की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू होगा "भटियात उत्सव":- कुलदीप सिंह पठानिया चम्बा (सिहुंता), 17 जून विधानसभा अध्यक्ष एवं भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंताl छिंज मेला कमेटी द्वारा आयोजित "स्टार नाइट" कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि छिंज, मेले और त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर हैं। इन्हें संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं, बल्कि सामाजिक एकता एवं भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा आयोजित "स्टार नाइट" कार्यक्रम को अगले वर्ष से "भटियात उत्सव" के रूप में मनाया जाएगा, ताकि लोगों को भटियात विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय पारंपरिक एवं लोक संस्कृति की झलक देखने को मिल सके तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी ओर से 51 हजार रुपये का चेक भेंट कर मेला कमेटी को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन के निदेशक कृष्ण चंद चेला, प्रधान ग्राम पंचायत सिहुंता अनिल कुमार, उप प्रधान मदन सिंह, बीडीसी सदस्य मुकेश कुमार, छिंज मेला कमेटी के प्रधान चूड़ सिंह गुलेरिया, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित मनोज महाजन, वरयाम सिंह, सरदार सिंह सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। #bhatiyaat #chamba #himachalpradesh #post #hilight

Chamba, Chamba | Jun 18, 2026

MORE NEWS

अल्टीमेटम खत्म: मेडिकल स्टाफ न मिलने पर GMSSS सलूणी में अनशन शुरू, बच्चों के भविष्य को लेकर उठी आवाज
सुनील पहाड़ी,
सलूणी,  चंबा। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में लंबे समय से रिक्त पड़े मेडिकल स्टाफ के पदों को भरने के लिए सरकार को दिया गया 10 दिन का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) और क्षेत्र के समाजसेवियों ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं समाज सेविका अंजू धीमान तथा एसएमसी अध्यक्ष देस राज ठाकुर ने कहा कि सरकार और संबंधित विभाग को समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि मेडिकल स्टाफ की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ रहा है।
अनशन में एसएमसी सदस्य दिनेश कुमार राणा, मनोज ठाकुर, मुकेश कुमार, रीतू सूर्यवंशी और अरविंद कुमार भी शामिल हैं। सभी का कहना है कि जब तक स्कूल में मेडिकल स्टाफ की स्थायी नियुक्ति नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
आंदोलनकारियों ने सवाल उठाया कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा इतना महत्वपूर्ण मुद्दा होने के बावजूद सरकार ने अब तक गंभीरता क्यों नहीं दिखाई। उनका कहना है कि चाहे राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, बच्चों का भविष्य सर्वोपरि होना चाहिए और शिक्षा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
अनशन शुरू होने के साथ ही पूरे सलूणी क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों पर टिकी हैं कि वे इस आंदोलन को कितना समर्थन देते हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है।
#Salooni #Chamba #HimachalPradesh #Education #StudentHealth #GMSSSSalooni #SMC #AnjuDhiman #DesRajThakur #PahadiNews #HimachalNews #SchoolNews #Students #BreakingNews #SalooniNews

अल्टीमेटम खत्म: मेडिकल स्टाफ न मिलने पर GMSSS सलूणी में अनशन शुरू, बच्चों के भविष्य को लेकर उठी आवाज सुनील पहाड़ी, सलूणी, चंबा। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में लंबे समय से रिक्त पड़े मेडिकल स्टाफ के पदों को भरने के लिए सरकार को दिया गया 10 दिन का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) और क्षेत्र के समाजसेवियों ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं समाज सेविका अंजू धीमान तथा एसएमसी अध्यक्ष देस राज ठाकुर ने कहा कि सरकार और संबंधित विभाग को समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि मेडिकल स्टाफ की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ रहा है। अनशन में एसएमसी सदस्य दिनेश कुमार राणा, मनोज ठाकुर, मुकेश कुमार, रीतू सूर्यवंशी और अरविंद कुमार भी शामिल हैं। सभी का कहना है कि जब तक स्कूल में मेडिकल स्टाफ की स्थायी नियुक्ति नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलनकारियों ने सवाल उठाया कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा इतना महत्वपूर्ण मुद्दा होने के बावजूद सरकार ने अब तक गंभीरता क्यों नहीं दिखाई। उनका कहना है कि चाहे राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, बच्चों का भविष्य सर्वोपरि होना चाहिए और शिक्षा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अनशन शुरू होने के साथ ही पूरे सलूणी क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों पर टिकी हैं कि वे इस आंदोलन को कितना समर्थन देते हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है। #Salooni #Chamba #HimachalPradesh #Education #StudentHealth #GMSSSSalooni #SMC #AnjuDhiman #DesRajThakur #PahadiNews #HimachalNews #SchoolNews #Students #BreakingNews #SalooniNews

Chamba, Chamba | Jun 18, 2026

धर्मशाला में मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने कहा कि प्रधान, उपप्रधान और पंचायत प्रतिनिधि ही आम आदमी की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का सबसे मजबूत माध्यम हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से 'चिट्टा मुक्त हिमाचल' अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने और गांवों को नशामुक्त बनाने की अपील की। #Dharamshala #CMSukhu #ChittaMuktHimachal #Panchayat #HimachalNews #DrugFreeHimachal #HimachalPradesh #BreakingNews #EkNazarHimachalNews

धर्मशाला में मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने कहा कि प्रधान, उपप्रधान और पंचायत प्रतिनिधि ही आम आदमी की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का सबसे मजबूत माध्यम हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से 'चिट्टा मुक्त हिमाचल' अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने और गांवों को नशामुक्त बनाने की अपील की। #Dharamshala #CMSukhu #ChittaMuktHimachal #Panchayat #HimachalNews #DrugFreeHimachal #HimachalPradesh #BreakingNews #EkNazarHimachalNews

Chamba, Chamba | Jun 18, 2026

चंबा-मसरूंड मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

सुरेन्द्र ठाकुर / Pangi Live News 
चंबा, 18 जून। 
चंबा-मसरूंड मार्ग पर देर रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौ/त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में जा गिरा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में चार पुरुषों और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक ग्राम कुठेड़ के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
खाई गहरी होने के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई घंटों की मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
#ViralNews #LatestNews #NewsUpdate #TrendingNow #HimachalBreaking #ChambaDistrict #RIP #Condolences 🙏🕯️

चंबा-मसरूंड मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत सुरेन्द्र ठाकुर / Pangi Live News चंबा, 18 जून। चंबा-मसरूंड मार्ग पर देर रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौ/त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में जा गिरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में चार पुरुषों और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक ग्राम कुठेड़ के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। खाई गहरी होने के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई घंटों की मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। #ViralNews #LatestNews #NewsUpdate #TrendingNow #HimachalBreaking #ChambaDistrict #RIP #Condolences 🙏🕯️

Chamba, Chamba | Jun 18, 2026

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर राजपूत कल्याण सभा चम्बा के द्वारा होटल ईरावती में पुष्पांजलि व श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। राजपूत कल्याण सभा के प्रधान नरेंद्र संबियाल ने पूरे प्रदेश व देश को बधाई देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप हमारे वह वीर योद्धा थे जिन्होंने हर वर्ग को अपनी सेना में जगह दी और मुगलों के दांत खट्टे किए। राजपूत कल्याण सभा चम्बा के संरक्षक भूपिन्द्र जसरोटिया अणजाण ने कहा कि महाराणा प्रताप एक बलशाली और पराक्रमी योद्धा थे उनका भाला ही अस्सी किलो भार का था और कवच 72 किलो था। तलवार सहित 208 किलो बजन से वह‌ सहज होकर मुगलों से लड़ाई करते थे। मनजीत जसरोटिया व‌ सुरेन्द्र जसरोटिया ने कहा कि हमें अपने योद्धाओं को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्होंने हमारे सनातन हमारे राष्ट्र के लिए कष्ट सहे और प्राण न्यौछावर किए। पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए उपेश्वर जसरोटिया नागेश मनोहर पारुल भूपेंद्र संजय ठाकुर रविन्द्र चाढ़क महासचिव कुलदीप कुड़ियाल उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह आदि उपस्थित रहे।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर राजपूत कल्याण सभा चम्बा के द्वारा होटल ईरावती में पुष्पांजलि व श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। राजपूत कल्याण सभा के प्रधान नरेंद्र संबियाल ने पूरे प्रदेश व देश को बधाई देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप हमारे वह वीर योद्धा थे जिन्होंने हर वर्ग को अपनी सेना में जगह दी और मुगलों के दांत खट्टे किए। राजपूत कल्याण सभा चम्बा के संरक्षक भूपिन्द्र जसरोटिया अणजाण ने कहा कि महाराणा प्रताप एक बलशाली और पराक्रमी योद्धा थे उनका भाला ही अस्सी किलो भार का था और कवच 72 किलो था। तलवार सहित 208 किलो बजन से वह‌ सहज होकर मुगलों से लड़ाई करते थे। मनजीत जसरोटिया व‌ सुरेन्द्र जसरोटिया ने कहा कि हमें अपने योद्धाओं को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्होंने हमारे सनातन हमारे राष्ट्र के लिए कष्ट सहे और प्राण न्यौछावर किए। पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए उपेश्वर जसरोटिया नागेश मनोहर पारुल भूपेंद्र संजय ठाकुर रविन्द्र चाढ़क महासचिव कुलदीप कुड़ियाल उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Chamba, Chamba | Jun 18, 2026