वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर राजपूत कल्याण सभा चम्बा के द्वारा होटल ईरावती में पुष्पांजलि व श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। राजपूत कल्याण सभा के प्रधान नरेंद्र संबियाल ने पूरे प्रदेश व देश को बधाई देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप हमारे वह वीर योद्धा थे जिन्होंने हर वर्ग को अपनी सेना में जगह दी और मुगलों के दांत खट्टे किए। राजपूत कल्याण सभा चम्बा के संरक्षक भूपिन्द्र जसरोटिया अणजाण ने कहा कि महाराणा प्रताप एक बलशाली और पराक्रमी योद्धा थे उनका भाला ही अस्सी किलो भार का था और कवच 72 किलो था। तलवार सहित 208 किलो बजन से वह सहज होकर मुगलों से लड़ाई करते थे। मनजीत जसरोटिया व सुरेन्द्र जसरोटिया ने कहा कि हमें अपने योद्धाओं को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्होंने हमारे सनातन हमारे राष्ट्र के लिए कष्ट सहे और प्राण न्यौछावर किए। पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए उपेश्वर जसरोटिया नागेश मनोहर पारुल भूपेंद्र संजय ठाकुर रविन्द्र चाढ़क महासचिव कुलदीप कुड़ियाल उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह आदि उपस्थित रहे।
Chamba, Chamba | Jun 18, 2026