पटना ग्रामीण: तेजस्वी के आरोप पर जेडीयू सांसद संजय झा ने कहा- बिहार में 19 साल में एक दिन भी कर्फ्यू नहीं लगा
तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि बिहार में अगर दंगा फसाद होता है तो नीतीश कुमार इसके जिम्मेदार होंगे। अब इस पर जेडीयू सांसद संजय झा ने रविवार की सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार का 19 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है। 19 साल के दौरान बिहार में एक दिन भी कर्फ्यू नहीं लगा है।