गोह: अरण्डा आहर में मिला चार दिन से लापता युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी
उपहारा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव में गुरुवार को चार दिनों से लापता 27 वर्षीय युवती का शव गांव के आहर में तैरता मिला। मृतका की पहचान अरंडा निवासी नाथून दास की पुत्री रेणू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार को दोपहर कुछ लोग आहर के समीप घास काटने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में एक शव प