बहराइच: बहराइच में वक्फ बिल और जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस ने आर आर एफ के साथ किया रूट मार्च
जिले में वक्फ बिल और जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट है। बहराइच पुलिस ने आर आर एफ के साथ संवेदनशील जगहों पर किया रूट मार्च। एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि जुम्मे की नमाज के साथ ही वक्फ बिल को लेकर भी शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ये रूट मार्च किया गया है। वही दरगाह थाना और नगर कोतवाली पुलिस के साथ 1 कंपनी आर आर एफ भी मौजूद है ।