बहराइच: बहराइच डीएम के निर्देश पर संदर्भ निस्तारण में शिथिलता पर दो कर्मियों का वेतन बाधित, दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब
बहराइच जिलाधिकारी के निर्देश पर आईजीआरएस संदर्भ में शिथिलता बरतने पर दो कार्मिकों का वेतन बाधित कर दिया गया है जबकि दो अधिकारियों से संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। डीआईओ की ओर से इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुवार शाम को बताया गया है कि जनपद बहराइच में आईजीआरएस संदर्भों का निस्तारण गुणवत्तापरक किया जाए इसके लिए डीएम निर्देश दिए थे।