बहराइच: बहराइच में कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, दिल्ली के लिए रवाना
जेल रोड से कांग्रेस नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के विरोध में कांग्रेसियों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के लिए कांग्रेसी रवाना हुए हैं। निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने जानकारी देते हुए गुरुवार शाम को बताया कि स्लीपर सेल द्वारा गलत तरीके से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसका विरोध दर्ज करने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं।