बहराइच: रायपुर में कुएं में गिरकर बालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर में गुरुवार को घर के पास कुएं में डूब कर बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गए हैं। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बालक की कुएं में डूब कर मौत हुई है। जांच जारी है।